20 साल पहले सोनिया गांधी की कही बात को गांठ बांध चुनाव लड़ रही कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कमजोर तैयारियों पर चर्चा के बीच पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी सोनिया गांधी की साल 2004 यानी 20 साल पहले कही बात को गांठ बंधते हुए चुनाव लड़ रही है।
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों न्याय यात्रा कर रहे जयराम रमेश ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बताया, सोनिया गांधी ने 2004 के लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं से कहा था कि आप ऐसा मानकर चलिए कि देश में 29 राज्यों के चुनाव हो रहे हैं और यहां निकले परिणामों को समग्र लोकसभा चुनाव परिणाम के रूप में देखा जाए।
बकौल जयराम रमेश, कांग्रेस ने इसी तरह चुनाव लड़ा। तब हमारे पास कोई चेहरा नहीं था। सभी मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़े थे। कोई न्यूनतम साझा कार्यक्रम नहीं था। देशभर में बहुमत मिला। 2009 में तो यूपी में 22 सीटों पर जीत मिली।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed