जबलपुर में लहराया प्रदेश का 75 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज

जबलपुर। संस्कारधानी के लिए रविवार बड़े ही सौभाग्य और सौगात का दिन रहा। लोक निर्माण विभाग मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सिंह ने कहा कि महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा स्थापित प्रदेश के सबसे ऊंचे 75 मीटर के राष्ट्र ध्वज का लोकार्पण किया गया जो संस्कारधानी ही नहीं देश-प्रदेश के लिए बड़े ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि महापौर की सोच देश भक्ति और राष्ट्र भक्ति की है और जबलपुर को विकसित बनाने की भी है। इसके लिए महापौर सतत् रूप से अपनी सोच के साथ-साथ शहर को निरंतर कोई न कोई सौगात देने के लिए कार्य करते रहते हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए पूरे संस्कारधानी के नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं दी और इसी तरह लोक हित में देश हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। महापौर ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से यह कार्य संस्कारधानी के लिए ऐतिहासिक है।
राष्ट्रध्वज लोकार्पण के मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रविवार को प्रदेश के सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज का लोकार्पण कर जीवन का बड़ा सपना एवं संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके लिए राष्ट्र भक्ति और देश हित सर्वोपरि है। जीवन का एक बड़ा सपना था कि जिस प्रकार से राजधानी का नाम विश्व में फैल रहा है, ठीक उसी प्रकार संस्कारधानी का नाम भी चहूंओर फैले और उसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।
महापौर ने बताया कि लगभग 84 लाख रुपये की लागत से सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज का निर्माण कराया गया, जो जबलपुर के साथ-साथ देश प्रदेश के नागरिकों के लिए बड़े गौरव की बात है। प्रदेश का सबसे ऊंचा 248.52 फीट का राष्ट्रीय ध्वज जबलपुर शहर के तिलवारा घाट स्थित गांधी स्मारक में स्थापित किया गया हैं। शहर भारत में स्थापित सबसे ऊंचे ध्वजों की श्रेणी में 6वें एवं प्रदेश में प्रथम स्थान पर शामिल हुआ है। उन्होंने बताया कि सबसे ऊंचा झंडा पंजाब के अटारी बाघा सीमा पर 418 फीट, कर्नाटक बेलगावी में 361 मीटर, महाराष्ट्र के पुणे में 360 मीटर, झारखंड रांची में 293 मीटर, हरियाणा के फरीदाबाद में 250 मीटर एवं मध्य प्रदेश के जबलपुर में 248 मीटर है। महापौर शहर के लिए दो-दो बड़ी सौगात देने के लिए लोकनिर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के सपने को साकार करने के लिए हर पल मंत्री राकेश सिंह देश हित एवं लोकहित में काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर के डुमना में आज नया विमान टर्मिनल भवन का उद्घाटन उदाहरण के रूप में प्रस्तुत है।
लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ बैंडबाजे, देश भक्ति गीत सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा की धुन के बीच हुआ। इस मौके पर सभी अतिथियों के द्वारा राष्ट्रध्वज का लोकार्पण किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्जवलन कर मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सबसे पहले महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। समारोह के दौरान पनागर के विधायक सुशील तिवारी इन्दू, नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, एमआइसी सदस्य विभाग प्रभारी विवेक राम सोनकर, वार्ड पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी, के साथ एमआइसी सदस्य दामोदर सोनी, डा. सुभाष तिवारी, अंशुल राघवेन्द्र यादव, रजनी कैलाश साहू, वरिष्ठ पार्षद महेश राजपूत, पार्षद जीतू कटारे, वरिष्ठ समाजसेवी अभय सिंह ठाकुर व उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन लोकनिर्माण विभाग के प्रभारी एमआइसी सदस्य विवेक राम सोनकर और संचालन प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पांडे ने कि

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed