मंदसौर में तीसरी बार सुधीर गुप्ता लड़ेंगे चुनाव |

मंदसौर। शनिवार को भाजपा द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों की सूची में मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता का नाम भी शामिल हैं। सुधीर गुप्ता को लगातार तीसरी बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दो चुनाव जीत चुके गुप्ता अब हैट्रिक के लिए मैदान में उतरेंगे। वह 73 साल के मंदसौर संसदीय क्षेत्र के इतिहास में दूसरे ऐसे उम्मीदवार होंगे जो लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। गुप्ता से पहले डा. लक्ष्मीनारायण पांडेय ही इतनी बार चुनाव लड़ चुके हैं।
सुधीर गुप्ता। ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2014 में लोकसभा चुनाव से ही की थी। वह जीवन का पहला चुनाव ही लोकसभा का ही लड़े थे। पहले चुनाव में गुप्ता ने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 3 लाख मतों से हराया था। इसके बाद 2019 में भी यही जोड़ी मैदान में रही। सुधीर गुप्ता की जीत का अंतर 3.74 लाख मतों पर पहुंच गया। अब भाजपा ने तो गुप्ता को फिर मैदान में उतार दिया है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से कौन आएगा यह भी तय नहीं हैं।
मंदसौर सीट से 16 चुनाव में अब तक 3 बार प्रमुख राजनीतिक दलों ने महिला प्रत्याशी दिए हैं। तीनों बार कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन को टिकट मिला है। 2009, 2014 के बाद 2019 में नटराजन ने टिकट की हैट्रिक की थी। 1951 से लेकर 2019 तक में भारतीय जनसंघ-लोकदल व भाजपा से पुरुष प्रत्याशी रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed