बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र को मिलेगा पुरस्कार…

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र को मिलेगा पुरस्कार…

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

सचिन कुमार

पन्ना, एमपी

सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिला के कलेक्टर द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नई पहल की गई। अब वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण में उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालित पाए जाने पर 500 रूपए की नगद राशि प्रोत्साहन स्वरूप बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी। केन्द्र बंद पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही होगी।

कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने आज विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्दों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र गढ़ी पड़रिया की एएनएम चंदा नामदेव को केन्द्र खुला होने और ग्रामीणजनों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने पर पुरस्कार स्वरूप 500 रूपए की राशि प्रदान की गई, जबकि उप स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के बंद मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्रनगर के बीएमओ डाॅ. अभिषेक जैन को संबंधित एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सभी बीएमओ को एएनएम के टीकाकरण कार्य में संलग्न होने पर आशा कार्यकर्ता व सुपरवाईजर की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

[democracy id="1"]