पीएम बोले – घर जाओ तो टीवी पर देखना, झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं’

रांची। रांची में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां मंत्री आलमगीर आलम के ठिकानों पर छापा मारा गया। आलम के निजी सचिव के यहां नोटों का अंबार मिला है। साथ ही पुंदाग स्थित सेल सिटी में भी छापा मारा गया है। अब तक 25 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। कार्रवाई जारी है।

भाजपा का दावा है कि छापेमारी में 30 करोड़ रुपए मिले हैं। इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस एक्सपोज हो गई है। साथ ही भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा बना दिया है। अमित शाह ने अपनी एक चुनावी सभा में इसका जिक्र करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का भ्रष्टाचार है।

वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक चुनावी सभा में कहा कि घर जाओ तो टीवी पर देखना, झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। यह कांग्रेस का भ्रष्टाचार है।

साथ ही बता दें कि ईडी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस – संजीव लाल के यहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिनती हो चुकी है। गिनती अभी भी जारी है।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed