सियाचिन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैनिकों से किया संवाद, बढ़ाया जवानों का हौसला

सियाचिन | सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और सियाचिन को भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी बताया। राजनाथ सिंह ने लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर के बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर बहादुरों को पुष्पांजलि अर्पित कर पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से चर्चा की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे अनुसार दीपावली का पहला दीया, होली का पहला रंग भारत के रक्षकों के नाम होना चाहिए। हमारे सैनिकों के साथ होना चाहिए, पर्व-त्योहार पहले सियाचिन की चोटियों पर मनाए जाने चाहिए। राजस्थान के तपते रेगिस्तान में मनाए जाने चाहिए, हिन्द महासागर की गहराई में स्थित पनडुब्बी में जवानों के साथ मनाए जाने चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर आप जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाचिन की भूमि कोई सामान्य भूमि नहीं है। यह देश की संप्रभुता और दृढ़ता का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, मुंबई हमारी आर्थिक राजधानी है, और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी है।

 

 

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed