राष्ट्रपति ने अधिकारियों को दिए निर्देश – फैसले लेते समय गरीब के हितों का रखें ध्यान

नई दिल्ली | मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने गरीबों के हितों का ध्यान रखने के लिए वाणिज्यिक सेवा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्णय लेते समय पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाए।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक सेवा के प्रवोशनर्स अधिकारियों के बैच 2022-2023 के साथ बैठक की। इस बैठक में मुर्मू ने नीतियों को गरीब के हितों को ध्यान में रखकर बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। “मैक्रो और माइक्रो आर्थिक संकेतक प्रगति के मानक माने जाते हैं। सरकारी नीतियों, योजनाओं को प्रभावी और उपयोगी बनाने में अर्थशास्त्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवा अधिकारियों से कहा कि वाणिज्यिक सेवा अधिकारियों से कहा कि नीति संबंधी सुझाव देते समय या कोई निर्णय लेते समय पिछडे वर्ग का ध्यान रखें।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह भी कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। आने वाले समय में सभी को अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के अनगिनत अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इन अवसरों का समुचित लाभ उठाकर देश का विकास करें।

[democracy id="1"]