बस्‍तर से पहली बार चुनाव लड़ रहे BJP के महेश कश्‍यप का कांग्रेस के लखमा से होगा मुकाबला

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर पिछले कई दिनों से चली आ रही ऊहापोह की स्थिति पर विराम लग गया। कांग्रेस ने यहां से अपने वर्तमान सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का टिकट काटकर कोंटा सीट से लगातार छह बार के विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बस्तर सीट पर प्रमुख दलीय प्रत्याशियों की स्थिति भी लगभग साफ हो गई है। भाजपा यहां से दो मार्च को ही महेश कश्यप को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और पार्टी व प्रत्याशी दोनों चुनाव प्रचार में भी जुट चुके हैं।
महेश पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा रायपुर में थे प्रत्याशी की घोषणा के बाद वह भी रविवार देर शाम जगदलपुर पहुंचे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जगदलपुर आने से पहले रायपुर से सड़क मार्ग से नारायणपुर और कोंडागांव भी पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर चुनावी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया। बस्तर सीट से सीपीआइ ने फूलसिंह कचलाम और बसपा ने आयतुराम मंडावी को प्रत्याशी बनाया है और दोनों शुक्रवार को ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर चुके हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है।
छह बार विधायक चुने गए कवासी लखमा सुकमा जिले के ग्राम नागारास के निवासी हैं। 1953 में जन्में लखमा साक्षर हैं। उन्होंने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। अविभाजित मध्य प्रदेश में पंच के चुनाव से राजनीति में कदम बढ़ाने वाले 71 वर्षीय कवासी किसान परिवार से हैं और उन्होंने कुछ साल तक पशु व्यापार भी किया है।
भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सक्रिय सदस्य व इन संगठनों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके महेश कश्यप ने कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई की है। जगदलपुर ब्लाक के ग्राम कलचा के निवासी 48 वर्षीय महेश 1996 में बजरंग दल के जिला संयोजक बने थे।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed