कांग्रेस को फिर मिला झटका ,पूर्व कांग्रेस विधायक BJP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। शनिवार को रतलाम के आलोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला और प्रमोद गुगलिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चावला और गुगलिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद मनोज चावला ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजे इस्तीफे में चावला ने पार्टी छोड़ने का कारण व्यक्तिगत बताया।
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव के बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं तो नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। लेकिन, पार्टी ने कहा कि आप राजगढ़ से चुनाव लड़िए तो यहां से लड़ रहा हूं। बता दें कि सीएम यादव ने कहा था कि दिग्विजय सिंह को भोपाल से चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।
मनोज चावला के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में उनका विरोध भी शुरू हो गया है। रतलाम के नामली नगर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में लगे मनोज चावला के मुंह पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज करवाया।
इधर, कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया कई अहम पदों पर रहे हैं। वे मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी रहे हैं। साथ ही केन्द्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय, रेल मंत्रालय व कपड़ा मंत्रालय के बोर्ड में डायरेक्टर व सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 मे कौनसे गठबंधन की बनेगी सरकार?
  • NDA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • INDIA 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 0
August 21, 2021 - December 31, 2023
Voting is closed